
प्राकृतिक चीजों से त्वचा की देखभाल का चलन तेजी से बढ़ रहा है और इसी कड़ी में जायफल (Nutmeg) एक बेहद असरदार घरेलू उपाय बनकर उभरा है। चेहरे पर पिग्मेंटेशन, मुहांसों के निशान और डार्क स्पॉट्स से परेशान लोगों के लिए जायफल किसी वरदान से कम नहीं है। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह न सिर्फ त्वचा की गहराई से सफाई करता है, बल्कि चेहरे को निखारकर जवां और ग्लोइंग भी बनाता है।
जायफल क्यों है त्वचा के लिए फायदेमंद?
जायफल में मौजूद प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की समस्याओं को जड़ से कम करने में मदद करते हैं। यह डेड स्किन को हटाकर नई कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा देता है, जिससे त्वचा साफ और दमकती नजर आती है।
दाग-धब्बों के लिए जायफल और दूध का उपयोग
अगर चेहरे पर झाइयां या काले दाग हैं, तो जायफल को कच्चे दूध में घिसकर पेस्ट तैयार करें। इसे प्रभावित जगह पर 15-20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें और फिर साफ पानी से धो लें। नियमित इस्तेमाल से दाग-धब्बे हल्के होने लगते हैं।
ग्लोइंग स्किन के लिए जायफल और शहद
त्वचा में प्राकृतिक निखार लाने के लिए एक चम्मच जायफल पाउडर में एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद धो लें। यह मिश्रण त्वचा को मॉइस्चराइज कर उसे मुलायम और चमकदार बनाता है।
मुहांसों से राहत दिलाए जायफल और नींबू
मुंहासों से परेशान लोगों के लिए जायफल का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद हो सकता है। जायफल पाउडर में नींबू के रस की कुछ बूंदें और थोड़ा दही मिलाकर लगाने से पिंपल्स कम होते हैं और त्वचा साफ दिखती है।
झुर्रियों के लिए जायफल और नारियल तेल
एजिंग के लक्षण कम करने के लिए जायफल पाउडर में नारियल तेल मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे त्वचा में कसाव आता है और झुर्रियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।
इस्तेमाल से पहले बरतें ये सावधानियां
जायफल का उपयोग हफ्ते में 2-3 बार से ज्यादा नहीं करना चाहिए। संवेदनशील त्वचा वाले लोग इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि किसी प्रकार की एलर्जी या जलन से बचा जा सके।
Hindustan Awaaz – Hindustan Newspaper, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, देश-दुनिया