Face Yoga से पाएं 10 मिनट में ग्लोइंग स्किन! झुर्रियों को जड़ से खत्म करने के आसान योगासन जानें

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती उम्र के असर को छुपाना हर किसी की चाहत है। चेहरे पर उभरती झुर्रियां और ढीली त्वचा न केवल सुंदरता को प्रभावित करती हैं, बल्कि आत्मविश्वास को भी कम कर सकती हैं। ऐसे में अब महंगे ट्रीटमेंट की बजाय लोग प्राकृतिक तरीकों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। योग और फेस योगा (Face Yoga) इसी दिशा में एक असरदार और सुरक्षित उपाय बनकर उभरे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, रोजाना कुछ मिनट का अभ्यास चेहरे की मांसपेशियों को मजबूत करता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है और कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जिससे त्वचा लंबे समय तक जवां बनी रहती है।

झुर्रियों को कम करने में असरदार योगासन

सिंहासन (Lion Pose):
इस आसान को करने के लिए घुटनों के बल बैठें, जीभ को बाहर निकालें और शेर की तरह दहाड़ने की मुद्रा बनाएं। यह अभ्यास चेहरे की नसों को रिलैक्स करता है और तनाव को दूर करता है।

सर्वांगासन (Shoulder Stand):
यह आसन चेहरे की ओर रक्त प्रवाह बढ़ाता है, जिससे त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है और महीन रेखाएं धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।

Face Yoga से चेहरे को दें नेचुरल टोनिंग

माथे की झुर्रियों के लिए (Eyebrow Iron):
दोनों हाथों की उंगलियों को भौहों के बीच रखें और हल्के दबाव के साथ बाहर की ओर 10-15 बार मसाज करें। इससे माथे की रेखाएं कम होती हैं।

गालों का कसाव:
गालों में हवा भरकर गुब्बारे जैसा बनाएं और हवा को दाएं-बाएं घुमाएं। इससे गाल टाइट होते हैं और सैगिंग कम होती है।

लिप प्लम्पर एक्सरसाइज:
होठों को कसकर बंद करें और बाहर की ओर खींचें। 10 सेकंड तक इस स्थिति में रहें। इससे होंठों का शेप बेहतर होता है।

गर्दन के लिए एक्सरसाइज:
गर्दन को पीछे झुकाकर आसमान की ओर देखें और होंठों से किस करने जैसी मुद्रा बनाएं। यह अभ्यास डबल चिन कम करने में मदद करता है।

बेहतर परिणाम के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स

  • रोजाना अनुलोम-विलोम प्राणायाम का अभ्यास करें
  • त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए सीमित मात्रा में देशी घी का सेवन करें
  • विटामिन E से भरपूर आहार जैसे बादाम और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें

कितने दिन में दिखेगा असर?

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि इन योग और फेस योगा अभ्यासों को रोजाना 5 से 10 मिनट तक लगातार 2 से 3 महीनों तक किया जाए, तो चेहरे पर स्पष्ट सुधार देखा जा सकता है।

Check Also

पेट की समस्या को न करें नजरअंदाज, बार-बार हो रही है दिक्कत तो हो सकता है ग्लूटेन इन्टॉलरेंस; जानें लक्षण, कारण और बचाव

फिजिकल हेल्थ: क्या आपका पेट अक्सर खराब रहता है? खाना खाने के बाद पेट फूलना, गैस, …