राहुल गांधी ने उठाई CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर आवाज, तो संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा- ‘थैंक्यू’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत के मामले में अब राजनीतिक समर्थन मिलने का सिलसिला तेज हो गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा CJP के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज उठाने के बाद, CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने उनका आभार जताया है।

राहुल गांधी ने युवाओं की गिरफ्तारी को बताया था ‘कायरता’

बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर CJP नेताओं को जेल भेजने की कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना और तिरंगा फहराना कोई जुर्म नहीं है। युवाओं और कार्यकर्ताओं को इस तरह जेल में डालना सरकार की कायरता को दर्शाता है। राहुल गांधी के इस मुखर समर्थन के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं और तेज हो गईं हैं।

अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर किया धन्यवाद

राहुल गांधी द्वारा CJP नेताओं के पक्ष में खड़े होने और उनके समर्थन में बयान देने पर प्रतिक्रिया देते हुए CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल वक्त में जब लोकतांत्रिक अधिकारों की आवाज को दबाया जा रहा है, तब विपक्ष के नेता द्वारा समर्थन देना लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में एक अहम कदम है। इस घटना के बाद से दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर विरोध प्रदर्शनों और बयानों का दौर गरमा गया है।

Check Also

नाव में छेद, ओवरलोडिंग और गंगा में समा गए सपने: हाजीपुर दर्दनाक हादसे में एक साथ उठे 13 मासूमों के जनाजे

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर से एक दिल दहला देने वाली और दुखद घटना …