Rashmika-Vijay Reception: रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में मचा बवाल, बिन बुलाए मेहमान की गुस्ताखी देख भड़के बाउंसर्स, बीच बचाव में हुई हाथापाई!

नई दिल्ली। साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ‘विरोष’ (VIROSH) के नाम से मशहूर इस जोड़ी ने जिस सादगी और पारंपरिक अंदाज में सात फेरे लिए, उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रही हैं। लेकिन, खुशियों के इस माहौल के बीच हैदराबाद में हुए ग्रैंड रिसेप्शन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनजान शख्स ने सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की।

सूट-बूट पहनकर पहुंचे ‘बिन बुलाए’ मेहमान, बाउंसर्स ने सिखाया सबक

उदयपुर में शाही शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में आयोजित रिसेप्शन में साउथ इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज सितारों का जमावड़ा लगा था। वेन्यू के बाहर हजारों की संख्या में फैंस अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने के लिए बेताब थे। इसी भीड़ का फायदा उठाकर एक शख्स ने फंक्शन में सेंध लगाने की कोशिश की। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इस शख्स ने काफी सभ्य और महंगे कपड़े पहने हुए थे, ताकि वह मेहमानों के बीच घुल-मिल सके और किसी को शक न हो। हालांकि, मुस्तैद बाउंसर्स की नजरों से वह बच नहीं सका। चेहरा पहचानते ही बाउंसर्स ने उसे दबोच लिया और बाहर का रास्ता दिखाया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हाथापाई का वीडियो

जैसे ही बाउंसर्स ने उस शख्स को पकड़ा, वहां तीखी बहस शुरू हो गई। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सुरक्षाकर्मी उसे धक्का देते हुए गेट से बाहर ले जा रहे हैं, जबकि वह शख्स लगातार सफाई देने और अंदर जाने की जिद कर रहा है। इसी बीच माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो गया और मामूली हाथापाई की नौबत आ गई। बाउंसर्स ने बिना किसी की सुने उसे कार्यक्रम स्थल से दूर खदेड़ दिया। अब इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग बाउंसर्स की सतर्कता की तारीफ कर रहे हैं।

सितारों से सजी रही शाम, दिग्गज हस्तियों ने दिया आशीर्वाद

इस हंगामे के इतर, रिसेप्शन की शाम बेहद शानदार रही। रश्मिका और विजय को बधाई देने के लिए साउथ और हिंदी फिल्म जगत की कई नामचीन हस्तियां पहुंचीं। मेहमानों की लिस्ट में महेश बाबू, अल्लू अर्जुन, राम चरण, नागार्जुन और जूनियर एनटीआर जैसे सुपरस्टार्स शामिल थे। वहीं बॉलीवुड से करण जौहर, कृति सेनन, नीना गुप्ता और रिया चक्रवर्ती जैसे सितारों ने शिरकत कर महफिल में चार चांद लगा दिए। चिरंजीवी और वेंकटेश दग्गुबती ने भी सपरिवार पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Check Also

दो बेटों के पिता संग आम्रपाली दुबे की नज़दीकियां बढ़ीं? वायरल वीडियो ने छेड़ी शादी की चर्चा, फैन्स बोले—क्या छिपा रही हैं सच्चाई!

भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा आम्रपाली दुबे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार …