करोड़ों की कमाई फिर भी तिहाड़ में कटेगी रात? राजपाल यादव की पिछली 5 फिल्मों की फीस जानकर रह जाएंगे दंग

नई दिल्ली। अपनी जादुई कॉमिक टाइमिंग से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले राजपाल यादव आज खुद गहरे दर्द में हैं। ‘छोटा डॉन’ और ‘नंदू’ जैसे किरदारों से घर-घर में मशहूर हुए राजपाल यादव को करोड़ों रुपये कमाने के बावजूद जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा है। दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर सरेंडर करने के बाद उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वाकई राजपाल के पास 5 करोड़ का कर्ज चुकाने के पैसे नहीं थे?

7-8 करोड़ की कमाई, फिर क्यों खाली रह गया हाथ?

सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि जेल जाने से ठीक पहले राजपाल यादव बॉक्स ऑफिस पर काफी सक्रिय थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2023 से 2025 के बीच आई उनकी पिछली पांच बड़ी फिल्मों से उन्होंने लगभग 7 से 8 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में ‘छोटा पंडित’ बनने के लिए उन्होंने करीब 2 से 3 करोड़ रुपये की तगड़ी फीस ली थी। इसके बावजूद 2010 का एक पुराना कर्ज उनके लिए काल बन गया।

राजपाल यादव की आखिरी 5 फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड (अनुमानित फीस):

फिल्म का नाम अनुमानित फीस
भूल भुलैया 3 ₹2-3 करोड़
चंदू चैंपियन ₹2 करोड़
कटहल ₹1 करोड़
ड्रीम गर्ल 2 ₹1 करोड़
बेबी जॉन ₹1 करोड़

क्या था वह ‘अता पता लापता’ का जाल?

राजपाल यादव की बर्बादी की शुरुआत साल 2010 में हुई थी। उन्होंने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए करीब 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधा मुंह गिरी और राजपाल कर्ज के चक्रव्यूह में फंस गए। समय के साथ ब्याज बढ़ता गया और चेक बाउंस होने के सिलसिले ने उन्हें अदालत की चौखट तक पहुंचा दिया। राजपाल ने खुद एक इंटरव्यू में कुबूल किया था कि उन्होंने कर्ज चुकाने की बहुत कोशिश की, लेकिन हालात उनके काबू से बाहर हो गए।

सोनू सूद बने ‘संकटमोचक’, फैंस भी समर्थन में उतरे

इंडस्ट्री में जब राजपाल अकेले पड़ते दिख रहे थे, तब ‘गरीबों के मसीहा’ कहे जाने वाले सोनू सूद ने मदद का हाथ बढ़ाया। सोनू ने अपनी अगली फिल्म में राजपाल को अहम रोल देने का वादा किया है ताकि वह सम्मान के साथ अपना कर्ज उतार सकें। सोनू के अलावा टीवी के ‘राम’ (गुरमीत चौधरी) ने भी उनका समर्थन किया है। सोशल मीडिया पर फैंस #SupportRajpalYadav चला रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिस कलाकार ने पूरी दुनिया को हंसाया, आज उसकी आंखों में आंसू देखना दुखद है।

Check Also

Tamannaah Bhatia: भक्ति में लीन दिखीं तमन्ना भाटिया, घर पर करवाई लिंग भैरवी देवी पुण्य पूजा, बारिश को बताया देवी के आगमन का संकेत

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया इन दिनों अध्यात्म और भक्ति के रंग में पूरी तरह …