
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू के किरदार से घर-घर पहचान बनाने वाले अभिनेता भव्य गांधी इन दिनों आध्यात्मिक रंग में नजर आए। भव्य ने नागेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना के दौरान अपने मन की खास इच्छा भी साझा की। अभिनेता ने बताया कि वह मंदिर में एक खास मुराद लेकर पहुंचे थे और उनका सपना अपना घर बनाने का है।
नागेश्वर ज्योतिर्लिंग में भव्य ने किए महादेव के दर्शन
भव्य गांधी ने नागेश्वर ज्योतिर्लिंग में भगवान शिव के दर्शन किए। इस दौरान वह पूजा-पाठ करते, शिवलिंग पर जल चढ़ाते और मंदिर की परिक्रमा करते दिखाई दिए। अभिनेता ने अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें वह ‘शिव कैलाशों के वासी’ भजन गाते नजर आए।
मंदिर में दर्शन के दौरान भव्य ने नागेश्वर ज्योतिर्लिंग की महिमा का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वह यहां केवल दर्शन करने नहीं, बल्कि एक खास इच्छा लेकर आए थे। इसी दौरान उन्होंने अपने घर बनाने के सपने की बात कही।
29 की उम्र में अपना घर बनाना चाहते हैं भव्य गांधी
भव्य गांधी ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि बाकी लोगों की तरह वह भी अपना घर बनाने की मुराद लेकर नागेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचे थे। उन्होंने अपनी मां की कही एक बात का जिक्र भी किया। भव्य के मुताबिक उनकी मां हमेशा कहती हैं कि घर जिंदगी में एक ही बार बनता है।
अभिनेता ने आगे यह भी कहा कि ऐसी बात कहते हुए नजर लगने का डर रहता है, लेकिन उनके साथ कुछ अलग ही हुआ। भव्य ने बताया कि मंदिर से बाहर निकलते ही उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि उनकी मनोकामना बहुत जल्द पूरी होने वाली है।
उन्होंने नागेश्वर मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें भगवान के चरणों में सही दिशा मिली है। इसके साथ ही भव्य ने ‘हर हर महादेव’ का जयकारा लगाया और सभी की मनोकामनाएं पूरी होने की कामना की।
ब्रांड शूट का हिस्सा था पूरा वीडियो
हालांकि भव्य गांधी का यह वीडियो देखने के बाद फैंस भावुक हो गए, लेकिन इस पूरे वीडियो का एक अहम पहलू यह भी है कि यह एक ब्रांड शूट का हिस्सा था। यानी भव्य ने इसमें अपने घर बनाने की इच्छा जरूर जाहिर की, लेकिन इसे उनके घर बनाने की आधिकारिक घोषणा नहीं माना जा सकता।
इसके बावजूद सोशल मीडिया पर फैंस ने भव्य की इस आध्यात्मिक यात्रा और उनकी इच्छा को खूब पसंद किया। कई यूजर्स ने उनके लिए सकारात्मक बातें लिखीं और मनोकामना पूरी होने की शुभकामनाएं दीं। एक फैन ने उनकी यात्रा को सुकून और सकारात्मकता से भरा बताया, तो किसी ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि टप्पू अब काफी समझदार हो गया है और अपना घर बनाने की तैयारी में है। कुछ प्रशंसकों ने यह भी कहा कि भव्य का अपना घर बनाने का सपना जरूर पूरा होगा।
बचपन के टप्पू से गुजराती फिल्मों तक का सफर
भव्य गांधी को सबसे ज्यादा लोकप्रियता तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू का किरदार निभाकर मिली। उन्होंने शो में जेठालाल नए अवसरों की तलाश में शो छोड़ दिया। इसके बाद वह गुजराती फिल्मों में भी नजर आए। शो में उनकी वापसी को लेकर समय-समय पर खबर और दयाबेन के बेटे टप्पू की भूमिका निभाई थी और करीब नौ साल तक इस लोकप्रिय टीवी शो का हिस्सा रहे।
साल 2017 में भव्य ने नए अवसरों की तलाश में शो छोड़ दिया। इसके बाद वह गुजराती फिल्मों में भी नजर आए। शो में उनकी वापसी को लेकर समय-समय पर खबरें सामने आती रही हैं, लेकिन उनकी वापसी की चर्चाएं बाद में महज अफवाह साबित हुईं।
आज भी टप्पू के नाम से याद करते हैं फैंस
तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़े भव्य गांधी को करीब नौ साल हो चुके हैं, लेकिन दर्शकों के बीच उनकी पहचान आज भी ‘टप्पू’ के नाम से ही बनी हुई है। यही वजह है कि जब भी भव्य सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़ी कोई बात साझा करते हैं, तो उनके पुराने किरदार और शो के दिनों को याद करते हुए फैंस प्रतिक्रिया देने लगते हैं।
नागेश्वर ज्योतिर्लिंग से सामने आए उनके इस वीडियो ने भी कुछ ऐसा ही किया। एक तरफ भव्य की शिवभक्ति ने लोगों का ध्यान खींचा, वहीं दूसरी ओर अपना घर बनाने की उनकी इच्छा ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी। हालांकि अभी यह साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता कि भव्य जल्द अपना घर बनाने जा रहे हैं, लेकिन अभिनेता ने भगवान शिव के सामने इस सपने को जरूर व्यक्त किया है।
Hindustan Awaaz – Hindustan Newspaper, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, देश-दुनिया