Rajkumar Rao New Look: उड़े बाल और सूजा हुआ चेहरा! राजकुमार राव का अवतार देख खौफ में आए फैन्स, पूछा- क्या बीमार हैं ‘स्त्री 2’ के एक्टर?

नई दिल्ली, एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के सबसे वर्सटाइल एक्टर्स में शुमार राजकुमार राव (Rajkumar Rao) अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार वह अपनी किसी फिल्म नहीं बल्कि अपने चौंकाने वाले लुक के कारण चर्चा में हैं। हाल ही में मुंबई में आयोजित एक शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल के दौरान राजकुमार का जो अंदाज सामने आया, उसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। उनके बढ़े हुए वजन, झड़ते बाल और चेहरे पर आई सूजन को देखकर फैन्स काफी परेशान हैं और उनकी सेहत को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

इवेंट में बदला-बदला दिखा अंदाज, वायरल हुआ वीडियो

राजकुमार राव हाल ही में मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के ‘बोलती खिड़कियां’ शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए थे। ब्लैक शर्ट, ब्लैक जींस और चश्मे में पहुंचे राजकुमार ने पैपराजी को पोज तो दिए, लेकिन कैमरा उनके चेहरे के बदलावों को कैद करने से नहीं चूका। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक्टर क्लीन-शेव के बजाय हल्की दाढ़ी-मूंछ में दिखे, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनके ‘बफ्ड अप’ यानी भारी चेहरे और सिर के कम होते बालों ने खींचा। इस दौरान उन्हें फिल्ममेकर फराह खान के साथ भी देखा गया।

फैन्स की बढ़ी चिंता: क्या ये कोई बीमारी है या फिल्म की तैयारी?

जैसे ही राजकुमार राव के वीडियो रेडिट और इंस्टाग्राम पर वायरल हुए, कमेंट सेक्शन सवालों से भर गया। एक यूजर ने हैरानी जताते हुए लिखा, “क्या उनका वजन बढ़ गया है और अब बाल भी झड़ रहे हैं?” वहीं कुछ फैन्स ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई और पूछा कि क्या वह ठीक हैं? हालांकि, सोशल मीडिया का एक धड़ा इसे उनकी आने वाली फिल्म से जोड़कर देख रहा है। चर्चा है कि राजकुमार जल्द ही दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक पर काम शुरू करने वाले हैं, जो मार्च 2026 में फ्लोर पर आएगी। माना जा रहा है कि यह ‘दादा’ जैसा दिखने के लिए उनका फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन हो सकता है।

सर्जरी और इम्प्लांट्स को लेकर फिर शुरू हुई चर्चा

राजकुमार राव पहले भी अपनी चिन (ठुड्डी) की सर्जरी की खबरों को लेकर ट्रोल हो चुके हैं। इस बार रेडिट पर यूजर्स का दावा है कि शायद एक्टर ने अपने ‘चिन इम्प्लांट्स’ हटवा दिए हैं या फिर उनका नया हेयर ट्रांसप्लांट और वेट गेन किसी खास किरदार की मांग है। एक यूजर ने कमेंट किया, “शायद उन्होंने अपनी पुरानी सर्जरी को ठीक कराया है, चेहरा बहुत अलग लग रहा है।”

एक्टर की चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंस

तमाम अटकलों और फैन्स की चिंता के बावजूद राजकुमार राव ने अभी तक अपनी सेहत या इस नए लुक पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। फिलहाल फैन्स इस इंतजार में हैं कि उनका पसंदीदा ‘विक्की’ जल्द ही सामने आकर इस रहस्य से पर्दा उठाए। क्या यह वाकई सौरव गांगुली बनने की तैयारी है या कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Check Also

India GDP Growth: दुनिया में फिर चमका भारत, 2025-26 में GDP ग्रोथ 7.7% पहुंची; वैश्विक चुनौतियों के बीच अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूती

नई दिल्ली। भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2025-26 में एक बार फिर दमदार प्रदर्शन …