“महाराज जी, शेर जैसा फेस रखिए…” गोरखपुर में सीएम योगी को फोटो पोज सिखाते दिखे रवि किशन, वीडियो ने मचाई हलचल

गोरखपुर में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प और हल्का-फुल्का पल देखने को मिला, जब योगी आदित्यनाथ को फोटो खिंचवाने के लिए रवि किशन खास अंदाज में टिप्स देते नजर आए। यह वाकया वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया और अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

कार्यक्रम के बीच दिखा अनोखा अंदाज

गोरखपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में कई विकास योजनाओं का शुभारंभ किया जा रहा था। मंच पर मौजूद गणमान्य लोगों के बीच जब फोटो सेशन शुरू हुआ, तभी रवि किशन ने सीएम योगी को फोटो के लिए खास पोज देने की सलाह देनी शुरू कर दी।उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि “महाराज जी, थोड़ा शेर वाला फेस बनाइए और लो एंगल से फोटो लीजिए।” यह सुनकर आसपास मौजूद लोग भी मुस्कुरा उठे और माहौल हल्का हो गया।

‘लो एंगल’ और ‘शेर वाला फेस’ की चर्चा

रवि किशन लगातार सीएम को समझाते रहे कि किस तरह से कैमरे के सामने खड़े होना चाहिए ताकि तस्वीर और प्रभावशाली लगे। उन्होंने यह भी बताया कि लो एंगल से फोटो लेने पर व्यक्तित्व और ज्यादा दमदार दिखता है।इस दौरान सीएम योगी भी सहज भाव में नजर आए और उन्होंने रवि किशन की बातों को ध्यान से सुना। यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडयो

कार्यक्रम का यह वीडियो सामने आते ही यूजर्स ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने इसे मजेदार बताया तो कुछ ने रवि किशन के अंदाज की तारीफ की।राजनीतिक कार्यक्रमों के बीच इस तरह के हल्के-फुल्के पल अक्सर लोगों का ध्यान खींचते हैं और यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है।

विकास परियोजनाओं पर भी रहा फोकस

हालांकि इस पूरे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं को गति देना था। सीएम योगी ने कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिससे क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।लेकिन इस आधिकारिक माहौल के बीच रवि किशन और सीएम योगी का यह अनोखा संवाद लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बन गया।

Check Also

मेरठ से प्रयागराज तक दौड़ेगी रफ्तार: 594KM का गंगा एक्सप्रेसवे बदलेगा यूपी की तस्वीर, सफर होगा तेज और स्मार्ट

उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया …