Iran New Supreme Leader: पहली बार जनता के सामने आ सकते हैं मुजतबा खामेनेई, पिता अली खामेनेई की शोकसभा में होंगे शामिल

तेहरान/कोम/तेल अवीव/वॉशिंगटन डीसी: ईरान की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम शनिवार को देखने को मिल सकता है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि वह कोम शहर स्थित हजरत मासूमेह दरगाह में आयोजित अपने पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की शोकसभा में शामिल होंगे और कार्यक्रम की अगुवाई भी कर सकते हैं।

तस्नीम न्यूज एजेंसी ने किया बड़ा दावा

ईरान की सरकारी समर्थित तस्नीम न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को कोम में आयोजित शोकसभा में मुजतबा खामेनेई की मौजूदगी की संभावना जताई गई है। यदि ऐसा होता है तो नए सुप्रीम लीडर बनने के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक कार्यक्रम होगा, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।

शुक्रवार को अली खामेनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक

इससे पहले शुक्रवार को पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को मशहद स्थित इमाम रजा के रौजे में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके अंतिम संस्कार के एक दिन बाद कोम में शोकसभा आयोजित की जा रही है, जिसमें देश के प्रमुख धार्मिक नेताओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

लंबे समय से सार्वजनिक मंच से दूर हैं मुजतबा

मुजतबा खामेनेई लंबे समय से सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर नहीं आए हैं। युद्ध शुरू होने के बाद उनकी अनुपस्थिति को लेकर लगातार चर्चाएं होती रही हैं। इसी वजह से शनिवार का संभावित सार्वजनिक कार्यक्रम राजनीतिक और कूटनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मार्च में संभाली थी सुप्रीम लीडर की जिम्मेदारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च की शुरुआत में ईरान की धार्मिक परिषद ने मुजतबा खामेनेई को देश का नया सुप्रीम लीडर चुना था। इसके बाद से उनकी भूमिका को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार चर्चा होती रही है।

हमले में घायल होने की भी सामने आई थीं रिपोर्ट्स

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि फरवरी में हुए एक हमले के दौरान मुजतबा खामेनेई घायल हो गए थे। इसके बाद सुरक्षा कारणों से उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। अब यदि वह शनिवार को शोकसभा में शामिल होते हैं तो यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति होगी, जिसे ईरान की राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है।

Check Also

PM Modi New Zealand Visit: 40 साल बाद भारतीय प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक दौरा, FTA समझौते पर लगेगी मुहर, ऑकलैंड में 40 हजार भारतीयों को करेंगे संबोधित

ऑकलैंड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने छह दिवसीय विदेश दौरे के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंच …