मुंबई: निर्देशक आदित्य धर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (धुरंधर 2) का ट्रेलर क्या रिलीज हुआ, सोशल मीडिया पर जैसे कमेंट्स का सैलाब आ गया। 3 मिनट 25 सेकंड के इस एक्शन पैक्ड ट्रेलर ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। रणवीर सिंह ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा— “कहा था ना पर्सनल है”, और सच में यह ट्रेलर फैंस के लिए किसी इमोशनल रोलरकोस्टर से कम नहीं है। रणवीर के खतरनाक अंदाज और ‘नया हिंदुस्तान’ वाले तेवर ने इंटरनेट पर आग लगा दी है।
फैंस का रिएक्शन: “आदित्य धर, कौन सा नशा करके बनाया है भाई?”
ट्रेलर के रिलीज होते ही ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर रिव्यूज की बाढ़ आ गई है। फैंस फिल्म के सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड स्कोर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक उत्साहित यूजर ने लिखा, “आदित्य धर भाई, कौन सा नशा करके ट्रेलर बनवाया है? पूरा बवाल है! रोंगटे खड़े हो गए।” वहीं एक अन्य फैन ने भविष्यवाणी करते हुए कहा, “अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा देगी और दया की भीख मांगेगी।”
रणवीर सिंह का डबल रोल और एक्शन का ओवरडोज
ट्रेलर में रणवीर सिंह जस्कीरत सिंह (रॉ एजेंट) और हमजा अली मजारी के डबल रोल में नजर आ रहे हैं। उनके दोनों किरदारों के बीच का कंट्रास्ट और खूंखार एक्शन सीन्स ने फैंस को फिल्म देखने के लिए मजबूर कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि रणवीर सिंह ने इस बार एक्टिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उनके साथ संजय दत्त (एसपी असलम चौधरी) और अर्जुन रामपाल (मेजर इकबाल) की स्क्रीन प्रेजेंस ने ट्रेलर को ‘एपिक’ बना दिया है।
19 मार्च को महा-धमाका: ईद और गुड़ी पड़वा पर रिलीज
ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने एक और गुड न्यूज दी है। फिल्म 19 मार्च 2026 को गुड़ी पड़वा, उगादि और ईद के खास मौके पर रिलीज हो रही है। यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। फिल्म पंडितों का मानना है कि जिस तरह का रिस्पॉन्स ट्रेलर को मिल रहा है, धुरंधर 2 अपने पहले भाग (जो 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी) के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी।
सोशल मीडिया पर वायरल डायलॉग्स
फिल्म के डायलॉग्स अभी से मीम मटेरियल और स्टेटस का हिस्सा बन गए हैं। खासतौर पर “हौसला – ईंधन – बदला” वाले थीम ने यूथ के बीच जबरदस्त क्रेज पैदा कर दिया है। सारा अर्जुन और राकेश बेदी के किरदारों को लेकर भी फैंस के बीच काफी चर्चा है। लोग अब बस 19 मार्च का इंतजार कर रहे हैं ताकि इस हाई-वोल्टेज बदले की कहानी को बड़े पर्दे पर देख सकें।
Hindustan Awaaz – ताज़ा हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, देश-दुनिया
