उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Election 2027) के मद्देनजर समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस के बीच गठबंधन के तहत सीटों के बंटवारे (Seat Sharing) को अंतिम रूप देने की कवायद तेज हो गई है। सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge), लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) की उपस्थिति में पार्टी के शीर्ष और उत्तर प्रदेश के प्रमुख नेताओं की एक अहम बैठक चल रही है।
दिल्ली में चल रही बैठक की मुख्य बातें:
-
कौन-कौन है शामिल: इस उच्चस्तरीय बैठक में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के साथ-साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम (Rajendra Pal Gautam), यूपी कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ (Aradhana Mishra Mona) और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इमरान मसूद (Imran Masood) मौजूद हैं।
-
मजबूत दावेदारी पर जोर: हाल ही में सामने आई कांग्रेस की संभावित ‘डिमांड लिस्ट’ और लोकसभा चुनावों में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन को आधार बनाते हुए इस बैठक में उन सीटों पर विशेष मंथन किया जा रहा है, जहां पार्टी अपनी मजबूत स्थिति के दम पर चुनाव लड़ना चाहती है।
-
मंगलवार को सपा के साथ होनी है औपचारिक बैठक: जानकारों के मुताबिक, दिल्ली में आज की इस आंतरिक बैठक में पार्टी अपना रुख और सीटों का गणित तय कर रही है, जिसके बाद मंगलवार को समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ सीटों के फॉर्मूले और संख्या को लेकर औपचारिक और निर्णायक बैठक होगी।
गठबंधन में सीटों की संख्या पर टिकी हैं निगाहें
चूंकि अखिलेश यादव और कांग्रेस के बीच गठबंधन तय है, ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि 2022 के मुकाबले कांग्रेस इस बार कितनी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए सहमति बनाती है और क्या दोनों दल आपसी समन्वय समिति के जरिए सभी विवादित सीटों को सुलझा लेंगे या नहीं।
Hindustan Awaaz – Hindustan Newspaper, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, देश-दुनिया
