अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान: युद्ध अब निर्णायक मोड़ पर, ट्रंप ने दी खत्म होने की टाइमलाइन

वॉशिंगटन/नई दिल्ली: ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल का युद्ध अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि यह संघर्ष अगले दो-तीन हफ्तों में खत्म हो जाएगा। उन्होंने इसके साथ ही बड़ा एलान करने का संकेत भी दिया है, जो भारतीय समयानुसार कल सुबह हो सकता है।

ट्रंप का बड़ा एलान कल सुबह, अमेरिकी टाइमिंग पर प्राइम टाइम स्पीच

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि कल (भारतीय समयानुसार) सुबह साढ़े 6 से 7 बजे के बीच वे कोई बड़ा एलान कर सकते हैं। ट्रंप ईस्टर्न टाइम रात 8 बजे प्राइम टाइम स्पीच देने वाले हैं। इस भाषण में ट्रंप अमेरिका की रणनीति और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर किए गए नुकीले हमलों की जानकारी साझा करेंगे।

ईरान की परमाणु क्षमता पर पूरी तरह ब्रेक

ट्रंप ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य लक्ष्य ईरान की परमाणु क्षमता को पूरी तरह खत्म करना था। अमेरिकी हमले के बाद ईरान अब अगले 10 से 15 साल तक अपने परमाणु कार्यक्रम को शुरू नहीं कर पाएगा। अमेरिका ने ईरान के परमाणु और मिसाइल निर्माण ठिकानों को भारी नुकसान पहुँचाया है।

होर्मुज या बाहर? अमेरिका की रणनीति साफ

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रहेगा या नहीं, यह अमेरिका की योजना पर निर्भर करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर जरूरी हुआ, तो अमेरिका ईरान से सैन्य टुकड़ी वापस ले सकता है।इस निर्णायक मोड़ पर दुनिया की नजरें अमेरिका और ईरान की हर घोषणा पर टिकी हैं। ट्रंप के कल के एलान से मध्यपूर्व में शक्ति संतुलन और वैश्विक राजनीति पर बड़ा असर पड़ने की उम्मीद है।

Check Also

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा: ‘नेतन्याहू को फटकार लगाई, खामेनेई से मिलना चाहूंगा’ – ईरान-इजरायल तनाव के बीच सनसनीखेज बयान

वॉशिंगटन से सामने आए एक इंटरव्यू में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान, …