₹2.55 लाख की वाइन-गोल्डन साड़ी पहन अंबानी परिवार के इवेंट में लूटी महफिल

साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली लोकप्रिय एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अक्सर अपने लुक्स और क्यूटनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में, नीता अंबानी के ब्रांड ‘स्वदेश’ (Swadesh) की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक भव्य पार्टी में रश्मिका मंदाना ने शिरकत की। इस दौरान उनके पारंपरिक और शाही अंदाज ने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

डिजाइनर इत्रह (ITRH) की ‘दर्पण साड़ी’ में छाईं एक्ट्रेस

इस ग्रैंड इवेंट में रश्मिका मंदाना ने बेहद खूबसूरत वाइन और गोल्डन (पर्पल) कलर की डिजाइनर साड़ी पहनी थी। यह शानदार ‘दर्पण साड़ी’ प्रसिद्ध ब्रांड इत्रह (ITRH) की है। इस बारीक एंटीक एम्ब्रॉयडरी वाली क्रेप साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने पूरी तरह हाथ से कढ़ाई किया हुआ कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज कैरी किया था। ब्लाउज का बैक डिजाइन काफी स्टाइलिश और यूनिक था, जो उनके पूरे लुक को एक परफेक्ट रॉयल टच दे रहा था।

साड़ी की कीमत और शानदार ज्वेलरी ने बढ़ाई शान

फैशन पोर्टल्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका मंदाना की इस खूबसूरत डिजाइनर साड़ी की कीमत करीब 2,55,000 रुपये है। अपने इस लुक को और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए उन्होंने जगदीश जूलर्स (Jagdish Jewellers) की शानदार गोल्डन इयररिंग्स पहनी। अपने ब्लाउज के हैवी वर्क को हाईलाइट करने के लिए उन्होंने गले को खाली रखा और कानों में बड़े ईयरपीस कैरी किए। बालों का स्टाइलिश बन, माथे पर छोटी सी बिंदी और उनका सिग्नेचर स्माइल उनके इस एथनिक लुक में चार चांद लगा रहा था। उनकी इस शानदार स्टाइलिंग को अमी और अनुष्का ने मिलकर तैयार किया था, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Check Also

27 साल पहले दूरदर्शन पर आया था हेमा मालिनी का यह कल्ट धार्मिक शो, 180 एपिसोड तक चला था धारावाहिक

भारतीय टेलीविजन के इतिहास में दूरदर्शन (Doordarshan) का दौर आज भी दर्शकों को सुनहरी यादों …