सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में पीएम मोदी से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नई दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित उनके आधिकारिक आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक के बाद सीएम योगी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मिलने वाले हैं। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन और प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से यह दौरा बेहद अहम है।

प्रधानमंत्री मोदी को भेंट की भगवान गणेश की प्रतिमा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस बैठक की तस्वीर साझा की, जिसमें वे पीएम मोदी को भगवान गणेश की नक्काशीदार क्रिस्टल प्रतिमा भेंट करते नजर आ रहे हैं। सीएम योगी ने लिखा, “विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। आपका मार्गदर्शन ‘नए उत्तर प्रदेश’ के निर्माण हेतु मुझे सदैव नई ऊर्जा देता है। अमूल्य समय प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार!”

यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी और सांगठनिक समीक्षा

मुख्यमंत्री का यह दिल्ली दौरा ग्रेटर नोएडा में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026’ के तुरंत बाद हुआ है, जहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भाग लिया था। इस कार्यक्रम में उन्होंने दुनिया भर के निवेशकों को उत्तर प्रदेश के विभिन्न रक्षा और औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया था। इसके अलावा, हाल ही में मेरठ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ बूथ, शक्ति केंद्र और मंडल स्तर पर संगठन की समीक्षा की गई थी। दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से हो रही इन बैठकों को राज्य में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ और 2027 चुनाव की जमीनी रणनीतियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Check Also

Quiet Corners, Bright Reels: How a Casino Lobby Sets the Mood

An online casino’s lobby is more than a directory of games. It is the first …